रायपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब विषयवार शिक्षकों के 1654 रिक्त पदों पर भी भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व नाम व्यापमं) आयोजित करेगा। परीक्षा 25 अक्टूबर को संभावित मानी जा रही है।

राज्य सरकार ने इस वर्ष शिक्षा विभाग में शिक्षकों के कुल 5 हजार पदों पर भर्ती का निर्णय लिया है। इसी क्रम में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने विषयवार शिक्षकों के 1654 रिक्त पदों का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भेज दिया है। इन पदों में ई एवं टी दोनों संवर्ग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
करोड़ों के मुनाफे का सपना दिखाकर 47.60 लाख की ऑनलाइन ठगी
करोड़ों के मुनाफे का सपना दिखाकर 47.60 लाख की ऑनलाइन ठगी
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारी चयन मंडल जल्द ही भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन की तिथि, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, चयन एवं प्रतीक्षा सूची से जुड़े दिशा-निर्देश शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर संपन्न कराई जाएगी।

21 अगस्त तक सहायक शिक्षक भर्ती के आवेदन

इस बीच कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 21 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि होने पर 22 से 24 अगस्त तक संशोधन का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद के बंदी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
बिलासपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद के बंदी की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इन पदों में ई संवर्ग के 795 और टी संवर्ग के 1497 पद शामिल हैं।

विषयवार रिक्त पद

विषय

ये खबर भी पढ़ें…
घरेलू के बाद अब उद्योगों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, 4200 एचटी कनेक्शन होंगे शामिल
घरेलू के बाद अब उद्योगों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, 4200 एचटी कनेक्शन होंगे शामिल
रायपुर। प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लागू की जा रही रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पद

हिन्दी

250

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी रोकने की तैयारी या दावेदारों पर नियंत्रण? कांग्रेस के नए निर्देश पर चर्चा
गुटबाजी रोकने की तैयारी या दावेदारों पर नियंत्रण? कांग्रेस के नए निर्देश पर चर्चा
रायपुर. विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन के नए दिशा-निर्देशों ने पार्टी के संभावित टिकट दावेदारों की हलचल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संस्कृत

300

अंग्रेजी

504

गणित

250

सामाजिक विज्ञान

250

कृषि

100

कुल

1654