बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 46 वर्षीय बंदी राहुल उर्फ विकेश (पिता अमर सिंह कंवर), निवासी बम्हनीडीह (जिला जांजगीर-चांपा), की जेल परिसर में स्थापित गैसीफायर प्लांट के फायर चैंबर में गिरने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में इसे आत्मघाती कदम माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 4:15 बजे हुई। जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट, जहां लकड़ियों से गैस तैयार कर जेल की रसोई में भोजन पकाने का काम किया जाता है, उसी के फायर चैंबर में बंदी के पहुंचने की सूचना मिली। घटना के समय भट्ठी अत्यधिक गर्म होने के कारण शव को तत्काल बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। मशीन का तापमान कम होने के बाद शव निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में घर बैठे किराएदार-नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन, ‘समाधान ऐप’ से मिनटों में होगा काम
छत्तीसगढ़ में घर बैठे किराएदार-नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन, ‘समाधान ऐप’ से मिनटों में होगा काम
छत्तीसगढ़ में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अब पहले से आसान हो गई है। इसके लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक वर्ष 2014 से डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। पुलिस और जेल प्रशासन मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

सायरन बजाकर किया गया अलर्ट

घटना के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल सायरन बजाकर आपात स्थिति घोषित की। सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि सरगुजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर सवाल

हाई सिक्योरिटी जेल के संवेदनशील हिस्से तक एक सजायाफ्ता बंदी का पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना के समय ड्यूटी पर कौन-कौन कर्मचारी मौजूद थे और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

24 महीनों में 18वीं मौत से बढ़ी चिंता

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेंट्रल जेल में पिछले 24 महीनों के दौरान बुधवार की घटना सहित बंदियों की मौत का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया है। वहीं, पिछले करीब सवा महीने में यह पांचवीं मौत बताई जा रही है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर सवाल तेज हो गए हैं। बंदियों के परिजन भी लंबे समय से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जताते रहे हैं।

पहले भी विवादों में रही सेंट्रल जेल

बिलासपुर सेंट्रल जेल इससे पहले भी कई गंभीर घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रही है। जेल के भीतर बंदियों के बीच मारपीट, संदिग्ध मौत, मोबाइल और प्रतिबंधित सामान की बरामदगी तथा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही जैसे मामलों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर बहस छेड़ दी है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.