सुकमा। सुकमा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में ओडिशा के मलकानगिरी से राजस्थान के भीलवाड़ा ले जाई जा रही 223.020 किलोग्राम अवैध गांजा की खेप जब्त की गई। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।

पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.11 करोड़ रुपये है। वहीं कार, मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 1.27 करोड़ रुपये आंका गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब दो बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की एक क्रेटा कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर मलकानगिरी से मोटू पुल होते हुए कोन्टा मार्ग के जरिए राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना कोन्टा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वार्ड क्रमांक-5 स्थित कृष्ण मंदिर चौक, ढोंढरा में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के भीतर छिपाकर रखे गए 110 पैकेटों में 223.020 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की आपूर्ति श्रृंखला की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
रायपुर। दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.