बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 21 विषयों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 1250 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 686 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 564 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह परीक्षा में करीब 55 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एल.पी. पटेरिया ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यूटीडी केंद्र में 335 अभ्यर्थी हुए शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) केंद्र में कुल 600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 335 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 265 अनुपस्थित रहे। विषयवार देखें तो फिजिक्स में 46 में से 26, माइक्रोबायोलॉजी में 57 में से 44, गणित में 82 में से 37, जूलॉजी में 103 में से 60, बॉटनी में 76 में से 33, होटल मैनेजमेंट में 8 में से 5, फूड प्रोसेसिंग में सभी 3, बायोटेक्नोलॉजी में 19 में से 13, केमिस्ट्री में 132 में से 75 तथा कंप्यूटर साइंस में 74 में से 39 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

साइंस कॉलेज केंद्र में 238 रहे उपस्थित

शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) केंद्र में कुल 424 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 238 उपस्थित रहे, जबकि 186 अनुपस्थित रहे। राजनीति विज्ञान में सर्वाधिक 158 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 87 उपस्थित और 71 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा विधि में 47 में से 26, शिक्षा में 48 में से 27, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में 53 में से 32, अर्थशास्त्र में 45 में से 29 तथा इतिहास में 73 में से 37 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
रायपुर। दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.