रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना गहरा अवदाब अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ पहुंचेगा। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, बेमेतरा और मुंगेली जिलों में गरज-चमक के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
रायपुर, 29 जुलाई 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके जरिए ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम

राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जबकि आधी रात के आसपास तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। पिछले 24 घंटों में शहर में करीब 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। बुधवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लोगों और किसानों के लिए सावधानी की सलाह

ये खबर भी पढ़ें…
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
रायपुर 29 जुलाई 2026/ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ के ग्राम कोसमनारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली चमकने या गरज सुनाई देने पर सुरक्षित भवन में शरण लेने की अपील की गई है। किसानों से भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है।