रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले के कथित किंगपिन अनवर ढेबर से जुड़े ओवरटाइम घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू)/एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके तीन सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) में हुए कथित ओवरटाइम घोटाले की जांच के तहत की गई।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, छापेमारी के दौरान ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि घोटाले से अर्जित अवैध राशि का निवेश नामी और बेनामी संपत्तियों की खरीद में किया गया। बरामद दस्तावेजों के आधार पर अनवर ढेबर के सहयोगियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
घरेलू के बाद अब उद्योगों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, 4200 एचटी कनेक्शन होंगे शामिल
घरेलू के बाद अब उद्योगों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, 4200 एचटी कनेक्शन होंगे शामिल
रायपुर। प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लागू की जा रही रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्यूरो ने बताया कि ओवरटाइम घोटाला मामले में अपराध क्रमांक 44/2024 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(बी), 8 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 471 और 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज है।

ईओडब्ल्यू का कहना है कि मामले की जांच लगातार जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसी घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, निवेश और संपत्तियों के नेटवर्क की भी गहन पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गुटबाजी रोकने की तैयारी या दावेदारों पर नियंत्रण? कांग्रेस के नए निर्देश पर चर्चा
गुटबाजी रोकने की तैयारी या दावेदारों पर नियंत्रण? कांग्रेस के नए निर्देश पर चर्चा
रायपुर. विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन के नए दिशा-निर्देशों ने पार्टी के संभावित टिकट दावेदारों की हलचल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.