गरियाबंद। लगातार बारिश से उफनाए नाले ने एक गर्भवती महिला का अस्पताल पहुंचने का रास्ता रोक दिया, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता, मितानिनों की मदद और ग्रामीणों के सहयोग ने संकट को मात दे दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सड़क पर खड़ी एक कार अस्थायी प्रसूति कक्ष बन गई, जहां महिला ने सुरक्षित रूप से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राम भेजराडीही निवासी गर्भवती महिला को बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें तत्काल घुटकुनवापरा उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जांच के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने प्रसव को जोखिमपूर्ण मानते हुए बिना देर किए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि सरगुजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला को इको वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घुटकुनवापरा के पास स्थित नाला लगातार बारिश के कारण उफान पर था। तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के चलते वाहन आगे नहीं बढ़ सका। काफी देर इंतजार के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को स्ट्रेचर से नाला पार कर दूसरी ओर खड़े वाहन तक ले जाने की तैयारी की, लेकिन तभी प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई और आगे ले जाना संभव नहीं रहा।

स्वास्थ्य टीम ने लिया त्वरित फैसला, कार बनी प्रसूति कक्ष

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल निर्णय लेते हुए इको वाहन के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में नवजात की पहली किलकारी गूंज उठी। मौके पर मौजूद मितानिनों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और ग्रामीणों ने टीम भावना के साथ प्रसव कराया तथा मां और नवजात की देखभाल की।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मां और नवजात दोनों सुरक्षित

सुरक्षित प्रसव के बाद मां और बच्चे को वापस घुटकुनवापरा उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों की निगरानी और आवश्यक उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि बारिश ने भले ही रास्ते रोक दिए, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा भावना, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय ने एक नई जिंदगी को सुरक्षित दुनिया में आने का रास्ता बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.