तिरुवनंतपुरम। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल) के उपयोग से अधिकांश वाहनों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि, 1 अप्रैल 2005 से लागू BS-3 मानक वाले और वर्ष 2016 से पहले निर्मित कुछ पुराने वाहनों में रबर के कुछ पुर्जों और गैस्केट को नियमित सर्विसिंग के दौरान बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है।

राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि E20 ईंधन के कारण वाहन के माइलेज में कमी आने की आशंकाओं को लेकर किए गए परीक्षणों में ऐसा कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन का माइलेज केवल ईंधन के प्रकार पर नहीं, बल्कि उसकी स्थिति, रखरखाव, ड्राइविंग शैली और अन्य तकनीकी कारकों पर भी निर्भर करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
SIR के विरोध में मुंबई में गरजे उद्धव-राज, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
SIR के विरोध में मुंबई में गरजे उद्धव-राज, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
मुंबई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाराष्ट्र की सियासत में विरोध तेज हो गया है। रविवार को शिवसेना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त अध्ययन में क्या सामने आया?

गडकरी ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP) देहरादून, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर E20 के प्रभाव का संयुक्त अध्ययन किया।

अध्ययन में पाया गया कि वाहनों के इंजन में किसी प्रकार के तकनीकी बदलाव की आवश्यकता नहीं है। पुराने वाहनों में भी E20 के उपयोग से प्रदर्शन में कोई उल्लेखनीय कमी या इंजन में असामान्य घिसावट के संकेत नहीं मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ड्राइवबिलिटी और स्टार्टिंग में भी नहीं मिली दिक्कत

मंत्री ने बताया कि परीक्षण के दौरान ड्राइवबिलिटी, वाहन स्टार्ट होने की क्षमता, धातु एवं प्लास्टिक के पुर्जों की अनुकूलता जैसे सभी पहलुओं की जांच की गई। इनमें किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई। केवल कुछ पुराने BS-3 और वर्ष 2016 से पहले बने वाहनों में रबर के कुछ हिस्सों और गैस्केट को बदलने की आवश्यकता महसूस हुई, जिसे सामान्य सर्विसिंग के दौरान आसानी से किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची जारी, दिनेश आर्य और रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची जारी, दिनेश आर्य और रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.