रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। बुधवार दोपहर राजधानी रायपुर में अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। वहीं, बालोद जिले में खेत में काम कर रही तीन महिलाएं बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पथराटोला गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक, तीनों महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में अनुसुइया बाई (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं क्लेन्द्री बाई (42) और रामेश्वरी सहारे (35) गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा केस में CBI की बड़ी कार्रवाई: दुबई से लौटते ही अभिषेक कुमार गिरफ्तार
महादेव सट्टा केस में CBI की बड़ी कार्रवाई: दुबई से लौटते ही अभिषेक कुमार गिरफ्तार
रायपुर। महादेव बेटिंग ऐप और ऑनलाइन सट्टा मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी अभिषेक कुमार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 जिलों में ऑरेंज, 25 में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। राजनांदगांव, बालोद, बीजापुर, सुकमा और कांकेर में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं या अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं।

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, रायगढ़ और कोरबा समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, बिजली और बारिश की संभावना है। बलरामपुर और कोरिया समेत अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के साथ अंधड़ की स्थिति बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की 6812 पदों पर भर्ती, तीन परीक्षाओं की तारीख घोषित
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की 6812 पदों पर भर्ती, तीन परीक्षाओं की तारीख घोषित
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बढ़ी सक्रियता

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके कारण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ी है और बारिश, आंधी तथा गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

24 सितंबर की सुबह यह सिस्टम विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम का असर 23 से 26 सितंबर तक रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा अधिक रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना
2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना
रायपुर, 24 सितंबर 2026/ प्रदेश के गांवों के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब

ऑरेंज अलर्ट: मौसम के ज्यादा खराब होने की आशंका। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों को मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है।

येलो अलर्ट: मौसम में बदलाव और खराब परिस्थितियों की संभावना। कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
दाऊ मंदराजी की विरासत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर – राजेश अग्रवाल
दाऊ मंदराजी की विरासत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर – राजेश अग्रवाल
रायपुर, 24 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ी लोकनाट्य ‘नाचा’ को नई पहचान और विशिष्ट स्वरूप प्रदान करने वाले महान लोक कलाकार दाऊ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.