रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब ने छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल दिया है। सिस्टम के प्रभाव से बस्तर संभाग में बारिश का दौर तेज हो गया है और अब इसका असर धीरे-धीरे मध्य छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के संकेत हैं। 23 सितंबर को राजधानी रायपुर को छोड़कर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई। इससे तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 24 सितंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद मध्य छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। विभाग के अनुसार, मानसून 25 सितंबर तक सक्रिय रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में चुनावी हलचल तेज: बिलासपुर पहुंचे विजय जांगिड़, भाजपा सरकार पर बरसे; वादों से लेकर धान खरीदी तक उठाए सवाल
CG में चुनावी हलचल तेज: बिलासपुर पहुंचे विजय जांगिड़, भाजपा सरकार पर बरसे; वादों से लेकर धान खरीदी तक उठाए सवाल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस्तर में सबसे ज्यादा असर:

पिछले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। करपावंड में 8 सेमी, मैनपुर में 7 सेमी, बड़ेराजपुर और फरसगांव में 6-6 सेमी तथा कोंटा और माकड़ी में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई। इससे साफ है कि खाड़ी से उठे सिस्टम का शुरुआती असर बस्तर संभाग में अधिक रहा है।

रायपुर में आज भी बादल छाए रहेंगे:

राजधानी रायपुर में 24 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ दौर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

बारिश के साथ तेज हवा और बिजली का अलर्ट:

बुधवार को रायपुर में तेज हवा के साथ गरज-चमक और रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, रविवार को देशभर में खुलेंगे बैंक
बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, रविवार को देशभर में खुलेंगे बैंक
नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से 6 फीसदी कम है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी से बना यह सिस्टम बारिश की कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकता है।