रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसआईआर को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में धांधली और नियमों के उल्लंघन के आरोप बेहद गंभीर हैं। बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।

बघेल ने सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जवाब पर भी पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग के बचाव में खड़े होने का आखिर क्या कारण है। बघेल ने आरोप लगाया कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो को जानकारी और सहमति दिए बिना नियम-कानूनों का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई जानकारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस में फिर होगी रायशुमारी, निष्क्रिय मोर्चों और प्रकोष्ठों में बदलाव के संकेत
कांग्रेस में फिर होगी रायशुमारी, निष्क्रिय मोर्चों और प्रकोष्ठों में बदलाव के संकेत
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत के पहले छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर संगठन में अंदरूनी स्तर पर तैयारियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बघेल ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इन खुलासों के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां हुई हैं।

बीजेपी को चुनाव जिताने नियम ताक पर रखने का आरोप

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी चुनाव आयोग को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग के भीतर सामने आई घटनाएं बेहद गंभीर हैं। चुनावी निष्पक्षता की रक्षा करने वाली संस्था में बहुमत की असहमति का कोई प्रभाव नहीं रहना चिंता का विषय है।

सिंहदेव ने आरोप लगाया कि भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने नियम, कानून और प्रोटोकॉल की अनदेखी की। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में सामने आई विसंगतियों और बिहार में एसआईआर प्रक्रिया का भी उल्लेख किया। सिंहदेव ने कहा कि इन घटनाओं के चुनाव परिणामों पर क्या प्रभाव पड़ा, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली के लिए फिर शुरू हुई बंद फ्लाइट, रायपुर से अब 7 उड़ानें
दिल्ली के लिए फिर शुरू हुई बंद फ्लाइट, रायपुर से अब 7 उड़ानें
रायपुर। रायपुर से दिल्ली के बीच जुलाई में बंद की गई एयर इंडिया की दोपहर की उड़ान फिर शुरू हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.