रायपुर, 23 सितम्बर 2026/ खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में उद्यानिकी फसलों को अपनाना किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेकर लखनपुर विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी किसान वासुदेव प्रधान ने खरीफ मौसम में एक हेक्टेयर में लौकी की खेती कर लगभग 2 लाख 7 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बेहतर उत्पादन और बाजार में मांग ने उनकी मेहनत को अतिरिक्त आमदनी में बदल दिया।

एक हेक्टेयर में 250 से 300 क्विंटल लौकी का उत्पादन

ये खबर भी पढ़ें…
धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू
धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक आकलन एवं सत्यापन के लिए खाद्य संचालनालय और CGCOST के बीच एमओयू
रायपुर 23 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ में धान की खेती के क्षेत्रफल के सटीक, वैज्ञानिक एवं तकनीक आधारित आकलन की दिशा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वासुदेव प्रधान ने उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर एक हेक्टेयर क्षेत्र में लौकी की खेती शुरू की। खेत की समय पर तैयारी, उचित फसल प्रबंधन और विभागीय सलाह के अनुसार खेती करते हुए उन्होंने लगभग 250 से 300 क्विंटल लौकी का उत्पादन प्राप्त किया।

खेती में करीब 80 हजार रुपये की लागत आई। फसल से लगभग 2 लाख 87 हजार रुपये की कुल आय प्राप्त हुई। उत्पादन लागत घटाने के बाद उन्हें करीब 2 लाख 7 हजार रुपये का शुद्ध लाभ मिला।

विभागीय मार्गदर्शन से खेती में आया बदलाव

ये खबर भी पढ़ें…
पारिवारिक हकत्याग में शुल्क घटा, किसान रामशरण को मिली 5 हजार रुपये से अधिक की राहत
पारिवारिक हकत्याग में शुल्क घटा, किसान रामशरण को मिली 5 हजार रुपये से अधिक की राहत
रायपुर, 23 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में नागरिक सेवाओं को सरल, सुगम और मितव्ययी बनाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वासुदेव बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी और मार्गदर्शन ने उन्हें सब्जी फसल की खेती को व्यवस्थित और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित किया। वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबंधन और समय पर आवश्यक कृषि कार्य करने से उन्हें अच्छी पैदावार मिली। लौकी की बाजार में मांग होने से उत्पादन का बेहतर आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ।

उद्यानिकी खेती से बढ़ा आत्मविश्वास

वासुदेव बताते हैं कि पहले पारंपरिक खेती से होने वाली आमदनी सीमित थी, लेकिन उद्यानिकी फसलों को अपनाने के बाद कम समय में बेहतर उत्पादन और आय का अवसर मिला है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती को लेकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का माध्यम
सीएम हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का माध्यम
रायपुर, 23 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन-प्रशासन तक आम नागरिकों की शिकायतों की पहुंच और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब वासुदेव स्वयं अन्य किसानों को भी उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाने और विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि उन्नत तकनीक, विभागीय मार्गदर्शन और मेहनत के साथ सब्जी उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सकता है।