कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां अभी जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर बना रह सकता है। शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

इधर, कोरबा जिले में हसदेव नदी के तेज बहाव में 15 वर्षीय किशोर बह गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल में हुआ। बताया जा रहा है कि किशोर एनीकट में नहाने गया था। इसी दौरान पानी का बहाव अचानक तेज होने से वह उसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते बह गया।

ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
रायपुर, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनीकट पर मौजूद लोगों ने किशोर को पानी में बहते देखा तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चलते नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ने से ऐसे स्थानों पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी, नाले और एनीकट जैसे जलभराव वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्लेट, तख्ती और चॉक से स्मार्ट क्लास तक पहुँची शिक्षा, लेकिन शिक्षक की भूमिका आज भी सबसे महत्वपूर्ण-मुख्यमंत्री साय
स्लेट, तख्ती और चॉक से स्मार्ट क्लास तक पहुँची शिक्षा, लेकिन शिक्षक की भूमिका आज भी सबसे महत्वपूर्ण-मुख्यमंत्री साय
रायपुर 4 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.