नेपाल। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच शुक्रवार को राहत और बचाव अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। बाढ़ के करीब नौ दिन बाद त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार सुबह दोनों मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला। उनकी पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है।

बाढ़ के बाद त्रिशूली-3A परियोजना की सुरंग में करीब 42 कर्मचारी और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। दो मजदूरों के जिंदा मिलने के बाद बचाव अभियान में नई उम्मीद जगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरंग के भीतर से इंसानी आवाज सुनाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें सुरंग के अंदर दाखिल हुईं और तलाशी अभियान तेज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराया इंडिगो विमान
एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराया इंडिगो विमान
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

9 दिन बाद मिली कबीर की जिंदगी की खबर

रेस्क्यू किए गए मजदूरों में शामिल कबीर महर्जन 25 अगस्त की सुबह त्रिशूली-3A परियोजना में मेंटेनेंस के काम के लिए गए थे। इसके अगले दिन 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद उनका फोन बंद हो गया था। उस सुबह करीब 7:30 बजे उनकी पत्नी हीरा शोभा से आखिरी बार बात हुई थी।

इसके बाद कई दिनों तक कबीर की कोई खबर नहीं मिली। परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। शुक्रवार को जब रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कबीर की पत्नी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा, जैसे उनके पति को दूसरी जिंदगी मिल गई हो।

5,300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। अब तक 5,300 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी है, जबकि हादसे में 1,282 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव दलों ने अब तक 12,038 लोगों को सुरक्षित निकाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के फेर में गई जान, 11 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के फेर में गई जान, 11 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
पथरामई। खेत में घास काटने गई 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चितवन में सबसे ज्यादा शव बरामद

बाढ़ प्रभावित इलाकों में शवों की बरामदगी और लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। चितवन जिले में सबसे ज्यादा शव बरामद किए गए हैं। अब तक बरामद शवों में से 95 की पहचान हो चुकी है। प्रशासन और बचाव टीमें शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटी हैं। दो मजदूरों का नौ दिन बाद जिंदा मिलना ऐसे समय में सामने आया है, जब बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। इससे सुरंगों और अन्य प्रभावित इलाकों में जारी खोज एवं बचाव अभियान को लेकर उम्मीद बढ़ी है।