जयपुर/झालावाड़/लखनऊ। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में सड़कें और निचले क्षेत्र जलमग्न हैं, जबकि नदियां उफान पर हैं। राजस्थान में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां 11 लोगों से भरी ईको वैन नाले में बह गई। हादसे के बाद अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान ईको वैन वहां से गुजर रही थी। ड्राइवर को अधूरा पुल और पानी के तेज बहाव का अंदाजा नहीं हो सका और वैन नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने अभियान चलाकर अब तक सात शव बरामद किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रयागराज में राहुल गांधी बोले- युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा सिस्टम, डिग्री रोजगार की गारंटी नहीं
प्रयागराज में राहुल गांधी बोले- युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा सिस्टम, डिग्री रोजगार की गारंटी नहीं
प्रयागराज। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान में कई इलाकों में जलभराव

लगातार बारिश के चलते राजस्थान के कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। जयपुर के कानोता और झालावाड़ स्थित कालीखाड़ डैम के ओवरफ्लो होने की सूचना है। वहीं, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया।

बाड़मेर में भी भारी बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी और हॉस्पिटल रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में दो से चार फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दुकानों और घरों में भी बारिश का पानी घुस गया।

यूपी में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

उत्तर प्रदेश में भी बारिश और बाढ़ ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंगा-यमुना समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। फर्रुखाबाद और बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे तक पहुंच गया है। कई सड़कें पानी में डूब गई हैं और करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक: खराब मौसम के कारण दोनों मार्ग बंद, अब सिर्फ रास्ते में मौजूद श्रद्धालु ही करेंगे दर्शन
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक: खराब मौसम के कारण दोनों मार्ग बंद, अब सिर्फ रास्ते में मौजूद श्रद्धालु ही करेंगे दर्शन
श्रीनगर। लगातार बारिश, भूस्खलन और अगले कुछ दिनों में खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए इस साल की अमरनाथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा है, जबकि कुछ लोग सड़कों पर टेंट लगाकर रहने को मजबूर हैं।

काशी में घाटों तक पहुंचा गंगा का पानी

वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। काशी के सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। इससे घाटों पर होने वाली गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन ने लोगों से जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
PSC-SSC विवाद पर झारखंड में छात्रों का हल्लाबोल, 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सड़कों पर
PSC-SSC विवाद पर झारखंड में छात्रों का हल्लाबोल, 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सड़कों पर
रांची। झारखंड में PSC और SSC की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.