सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक आवासीय विद्यालय के 9वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव गुरुवार सुबह छात्रावास के शौचालय में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य पर छात्र को छोटी-छोटी बातों पर डांटने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के आयुक्त ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।

हॉस्टल के शौचालय में मिला शव

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र अमेश कुमार कंवर (15) सक्ती जिले के ग्राम बासीन का रहने वाला था। वह पलाड़ी कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार 6 अगस्त की सुबह उसका शव छात्रावास के शौचालय में फंदे से लटका मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी: खाद्यान्न सहायता से सरिता के परिवार का घटा राशन खर्च, मजदूरी की कमाई में होने लगी बचत
सेवा की कहानी: खाद्यान्न सहायता से सरिता के परिवार का घटा राशन खर्च, मजदूरी की कमाई में होने लगी बचत
रायपुर, 28 सितम्बर 2026/ रोज की मजदूरी से होने वाली सीमित आमदनी में जब परिवार के राशन पर ही बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने छात्र को सक्ती जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रिंसिपल पर डांट-फटकार और मानसिक दबाव का आरोप

घटना के बाद छात्र के परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि प्राचार्य छात्र को छोटी-छोटी बातों पर डांटते-फटकारते थे, जिससे वह मानसिक दबाव में था।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले छात्रों ने छात्रावास में अव्यवस्थाओं और कथित प्रताड़ना को लेकर जिला कलेक्टर से शिकायत की थी, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी: डबरी ने सिंचाई की चिंता की कम, मछली पालन से जोशमनि के परिवार को मिली अतिरिक्त आमदनी की राह
सेवा की कहानी: डबरी ने सिंचाई की चिंता की कम, मछली पालन से जोशमनि के परिवार को मिली अतिरिक्त आमदनी की राह
रायपुर, 28 सितम्बर 2026/ खेत में बनी छोटी सी डबरी सरगुजा जिले की श्रीमती जोशमनि एक्का के परिवार के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों ने की आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

छात्र की मौत के बाद परिजनों ने प्राचार्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि छात्र को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन पुलिस और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बाढ़ आपदा के बीच जिला प्रशासन की तत्परता और टीमवर्क से सुरक्षित किया गया रेस्क्यू अभियान
बाढ़ आपदा के बीच जिला प्रशासन की तत्परता और टीमवर्क से सुरक्षित किया गया रेस्क्यू अभियान
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव के बीच जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.