पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। बांदे पुलिस ने महिला को काम दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश ले जाने, वहां 50 हजार रुपये में बेचने और जबरन शादी कराने के आरोप में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता को करीब पांच माह तक उसकी इच्छा के विरुद्ध एक घर में रखा गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की
रायपुर. 26 सितंबर 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने रायपुर परिक्षेत्र के अधिकारियों की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

पुलिस के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 को महिला के पति ने थाना बांदे में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला 20 मार्च 2026 से बिना बताए घर से चली गई थी। मामले में गुम इंसान कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की।

 

मध्यप्रदेश से बरामद हुई महिला

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के आरूड गांव निवासी जितेंद्र राठौर के पास है। सूचना मिलने पर बांदे पुलिस की टीम 4 अगस्त को मध्यप्रदेश रवाना हुई और 5 अगस्त को आरोपी के घर पहुंचकर महिला को बरामद कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : 55 हेक्टेयर में लहलहा रही अरहर की उन्नत किस्में, फूल आने की अवस्था में पहुंची फसल
सेवा संकल्प अभियान : 55 हेक्टेयर में लहलहा रही अरहर की उन्नत किस्में, फूल आने की अवस्था में पहुंची फसल
रायपुर, 26 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों तक अरहर की उन्नत उत्पादन तकनीक पहुंचाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

काम दिलाने के बहाने ले गए, फिर बेच दिया

महिला ने पुलिस को बताया कि अनिता पवार और जमनालाल भील उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ मध्यप्रदेश ले गए थे। वहां उसे जितेंद्र राठौर के पास 50 हजार रुपये में बेच दिया गया। इसके बाद उसकी इच्छा के विरुद्ध जितेंद्र राठौर से शादी कराई गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
शिवनाथ नदी पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, गणेश विसर्जन व्यवस्था और जलस्तर का लिया जायजा
शिवनाथ नदी पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, गणेश विसर्जन व्यवस्था और जलस्तर का लिया जायजा
रायपुर, 26 सितम्बर 2026/ स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने शनिवार को दुर्ग शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच माह तक जबरन रखा गया

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला को लगभग पांच माह तक आरोपी के घर में जबरन रखा गया। मामले की पुष्टि के बाद पुलिस ने मानव तस्करी और अन्य संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

 

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया
जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जनजातीय कल्याण विभाग को जनजातीय विरासत के संरक्षण एवं वनाधिकारों की निरंतर सुरक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • अनिता पवार (40 वर्ष), निवासी बेलगाल, थाना बांदे
  • जितेंद्र राठौर (30 वर्ष), निवासी आरूड, थाना पंधाना, जिला खंडवा (मध्यप्रदेश)
  • जमनालाल भील (41 वर्ष), निवासी आवलिया, थाना छैगांव माखन, जिला खंडवा (मध्यप्रदेश)

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।