बिलासपुर। शहर के मुक्ति धाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित टास्क कर्मचारी रेखा सिंह को उनके पद से हटा दिया है। महापौर पूजा विधानी के मुताबिक पार्षद मोतीलाल गंगवानी ने उन्हें मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कुंदरदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू डॉग की मौत हो गई थी। परिवार के मुताबिक वह डॉग उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह था। भावनात्मक लगाव के चलते परिवार उसे अंतिम विदाई देने के लिए तोरवा स्थित मुक्ति धाम ले गया। परिवार का दावा है कि आवश्यक अनुमति लेने के बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसका दाह संस्कार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
डेम में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूबे, एक सुरक्षित निकला; 15 वर्षीय रितिक लापता
डेम में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूबे, एक सुरक्षित निकला; 15 वर्षीय रितिक लापता
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। कौड़िया-पीलवापली डेम में नहाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, इस घटना का स्थानीय लोगों और कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध किया। उनका कहना था कि मुक्ति धाम में किसी पशु का दाह संस्कार धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है।

2 हजार रुपये लेने का आरोप

विरोध करने वालों का आरोप है कि मुक्ति धाम के केयरटेकर ने करीब 2 हजार रुपये लेकर पालतू डॉग के दाह संस्कार की अनुमति दी, जबकि इसके लिए नगर निगम से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की।

नगर निगम आयुक्त ने मामले में केयरटेकर द्वारा कथित तौर पर पैसे लिए जाने के आरोपों की जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि नगर निगम की ओर से पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम में कोई अलग व्यवस्था निर्धारित नहीं है। मृत पशुओं को स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों द्वारा डंपिंग यार्ड ले जाकर दफनाया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
रायपुर, 09 अगस्त 2026/ असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मानवीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया मामला

घटना की जानकारी मिलने के बाद पार्षद की शिकायत पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। विवाद के बाद नगर निगम प्रशासन ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की है।

फिलहाल मामले में पैसे लेने के आरोप और बिना अनुमति दाह संस्कार की अनुमति दिए जाने की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज: कांग्रेस के सवालों पर भाजयुमो का पलटवार, बोला- युवाओं की मेहनत पर न उठाएं सवाल
CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज: कांग्रेस के सवालों पर भाजयुमो का पलटवार, बोला- युवाओं की मेहनत पर न उठाएं सवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.