बिलासपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की रात अलग-अलग स्थानों पर हुई हिंसक घटनाओं ने सनसनी फैला दी। बिलासपुर में शराब दुकान के पास हुए विवाद के बाद एक नाबालिग समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि दुर्ग जिले में सड़क पर हुए विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली गई। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश और कार्रवाई में जुटी है।

बिलासपुर में शराब दुकान के पास विवाद के बाद तीन की हत्या

बिलासपुर में शराब दुकान के पास लाइन में लगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने नाबालिग समेत तीन लोगों पर गली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद उसने बड़े भाई की रॉड से हमला कर तीनों की हत्या कर दी। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्ग में चाकू से हमला, युवक की मौत

वहीं दुर्ग जिले के चंडी मंदिर-नयापारा रोड पर बिरयानी खाने के लिए निकले तीन दोस्तों का रास्ते में कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारा चौक के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस दोनों घटनाओं से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.