बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचीं दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। आरोप है कि रिपोर्ट लिखाने को लेकर विवाद के बाद दो हवलदारों ने महिलाओं के परिजनों को थाने से बाहर कर चैनल गेट अंदर से बंद कर दिया और दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान एक महिला कथित मारपीट के बाद करीब 10 मिनट तक फर्श पर बदहवास पड़ी रही। घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई।

रिपोर्ट लिखाने पहुंची थीं महिलाएं, विवाद के बाद बढ़ी बात

जानकारी के अनुसार तालापारा के मिनीमाता नगर निवासी दो महिलाएं शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे अपने परिजनों के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने सिविल लाइन थाने पहुंची थीं। रिपोर्ट लिखने को लेकर महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान दो हवलदारों ने महिलाओं के परिजनों को थाने से बाहर कर दिया और चैनल गेट बंद कर दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। आरोप यह भी है कि महिलाओं के बाल पकड़कर उन्हें पीटा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में 2027 की परीक्षाओं का कैलेंडर आउट! TET-SET समेत 18 परीक्षाओं की तारीख तय, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए भी बड़ा अपडेट
CG में 2027 की परीक्षाओं का कैलेंडर आउट! TET-SET समेत 18 परीक्षाओं की तारीख तय, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए भी बड़ा अपडेट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक महिला फर्श पर पड़ी रही, थाने में मचा हड़कंप

मारपीट के दौरान एक महिला बदहवास होकर फर्श पर गिर गई और करीब 10 मिनट तक वहीं पड़ी रही। घटना से थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। बताया गया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों हवलदारों पर इसका असर नहीं हुआ। बाद में मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और स्टाफ थाने पहुंचे और विवाद को शांत कराया।

कानून-व्यवस्था ड्यूटी में था थाना स्टाफ

बताया गया कि उसी रात खपरगंज इलाके में दो गुटों के बीच विवाद और पथराव की घटना हुई थी। इसके चलते सिविल लाइन टीआई सहित थाने के अधिकारी और कुछ स्टाफ कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में कोतवाली क्षेत्र चले गए थे। इसी दौरान थाने में महिलाओं से विवाद और कथित मारपीट की सूचना टीआई को फोन पर दी गई। इसके बाद उन्होंने एसआई, हवलदार और अन्य स्टाफ को तत्काल थाने भेजा, जिन्होंने दोनों हवलदारों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि थाने के अंदर महिलाओं के साथ कथित मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। अब जांच में फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य बन सकता है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ भाजपा में पहली बार बड़ा बदलाव! महिला मोर्चा की कमान पुरुष के हाथ, सुभाष तिवारी बने प्रभारी
छत्तीसगढ़ भाजपा में पहली बार बड़ा बदलाव! महिला मोर्चा की कमान पुरुष के हाथ, सुभाष तिवारी बने प्रभारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने अपने सातों मोर्चों के प्रदेश प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में सबसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी’

सिविल लाइन सीएसपी परमेश्वर तिलकवार ने कहा कि उन्हें थाने में महिलाओं से मारपीट की जानकारी नहीं है। थानेदार और स्टाफ से पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।