रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले 608 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया गया है।

आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार सूची में अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि देखकर अपने परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Students Returning After Meeting President Droupadi Murmu Pay Courtesy Call on Chief Minister Vishnu Deo Sai
Students Returning After Meeting President Droupadi Murmu Pay Courtesy Call on Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, September 1, 2026/Talented students and teachers from Chhattisgarh, who recently returned after meeting President Smt. Droupadi Murmu at Rashtrapati...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के तहत भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी। मुख्य लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद अब चयन प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण साक्षात्कार होगा।

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 21 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही सफल अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें इंटरव्यू की तैयारी और अंतिम चयन सूची पर टिकी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
उपराष्ट्रपति के रायपुर दौरे से बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा असर
उपराष्ट्रपति के रायपुर दौरे से बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा असर
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के रायपुर दौरे को लेकर राजधानी में विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.