जगदलपुर। बस्तर में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले दो दिनों के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में करीब 56 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत लगभग 28 लाख 7 हजार रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

स्कूटी से ओडिशा से जगदलपुर ला रहा था गांजा

पहले मामले में बोधघाट थाना पुलिस को 30 अगस्त की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी (CG 17 KX 3018) से गांजा लेकर ओडिशा से नानगुर के रास्ते आड़ावाल रेलवे फाटक की ओर से जगदलपुर पहुंचने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
रायपुर, 01 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के बालको क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी सवार को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर स्कूटी समेत गांजा जब्त कर लिया।

घर की बाड़ी में जमीन के अंदर ड्रम में छिपा रखा था गांजा

दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने बड़ी मात्रा में गांजा अपने घर में छिपाकर रखा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर तलाशी ली तो आरोपी के घर के आंगन की बाड़ी में जमीन के अंदर छिपाया गया प्लास्टिक ड्रम मिला। इसके अलावा घर के भीतर एक बोरी में भी गांजा रखा हुआ था।

पुलिस ने दोनों स्थानों से करीब 42 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Students Returning After Meeting President Droupadi Murmu Pay Courtesy Call on Chief Minister Vishnu Deo Sai
Students Returning After Meeting President Droupadi Murmu Pay Courtesy Call on Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, September 1, 2026/Talented students and teachers from Chhattisgarh, who recently returned after meeting President Smt. Droupadi Murmu at Rashtrapati...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो दिनों में 56 किलो गांजा जब्त

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल करीब 56 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 28 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाली गांजा तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आगे भी अभियान जारी रहेगा।