रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के बीच बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव अभी जारी है, लेकिन परिणाम से पहले ही हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए निर्धारित पद के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हनी बग्गा और गुलजेब अहमद ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान गुलजेब अहमद का नाम निर्धारित आयु सीमा से अधिक होने के कारण निरस्त कर दिया गया, जिसके बाद हनी बग्गा का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरे थे 19 दावेदार

युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए 30 अगस्त से ऑनलाइन मतदान शुरू हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान अधिक आयु के कारण आदित्य भगत का नामांकन निरस्त हुआ, जिसके बाद 18 प्रत्याशी मैदान में रह गए। इसी बीच अल्पसंख्यक वर्ग के दो दावेदारों में से एक का नामांकन निरस्त होने से हनी बग्गा को उपाध्यक्ष पद मिल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में ACB का बड़ा एक्शन: 16 लाख के एरियर्स भुगतान के लिए 80 हजार रिश्वत मांगी, BEO 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!
CG में ACB का बड़ा एक्शन: 16 लाख के एरियर्स भुगतान के लिए 80 हजार रिश्वत मांगी, BEO 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपाध्यक्ष के लिए अलग चुनाव नहीं, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव ही आधार

युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए अलग से मतदान नहीं होता। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मिले वोट के आधार पर उपाध्यक्ष पद तय होते हैं। सर्वाधिक वोट पाने वाला प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष बनता है, जबकि अन्य निर्धारित सामाजिक श्रेणियों और प्रदर्शन के आधार पर उपाध्यक्ष पद प्राप्त करते हैं। इसी प्रक्रिया में अल्पसंख्यक वर्ग से हनी बग्गा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

हनी बग्गा के निर्वाचन को लेकर सियासी मायने भी निकले

हनी बग्गा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का अंतिम परिणाम आने से पहले उनका निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष बनना राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। दूसरी ओर, इस घटनाक्रम को देवेंद्र यादव खेमे के लिए झटका बताया जा रहा है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष पद का अंतिम मुकाबला अभी बाकी है और चुनाव परिणाम के बाद ही युवा कांग्रेस में शक्ति संतुलन की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।

‘सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी’

निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद हनी बग्गा ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के जरिए संगठन और युवा साथियों के बीच अपनी भूमिका मजबूत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय नेतृत्व और युवा कांग्रेस के साथियों के प्रति आभार जताया।

प्रदेश अध्यक्ष का परिणाम अब भी बाकी

सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव अभी जारी है, लेकिन एक महत्वपूर्ण उपाध्यक्ष पद का फैसला परिणाम से पहले ही हो गया है। अब नजर प्रदेश अध्यक्ष पद के अंतिम नतीजे पर है, जो युवा कांग्रेस के भीतर विभिन्न खेमों की राजनीतिक ताकत और संगठनात्मक प्रभाव की तस्वीर भी सामने ला सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में स्वाइन फ्लू की दस्तक तेज: रायपुर – बिलासपुर समेत 19 जिलों तक पहुंचा संक्रमण, 24 घंटे में 7 नए केस
CG में स्वाइन फ्लू की दस्तक तेज: रायपुर – बिलासपुर समेत 19 जिलों तक पहुंचा संक्रमण, 24 घंटे में 7 नए केस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में H1N1 स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। प्रदेश में अब तक करीब 170 मामले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.