हसौद. हसौद में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कन्या शाला के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर एक नाबालिग किशोरी चढ़ गई। किशोरी के टावर से छलांग लगाने की बात कहने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में शामिल घनश्याम पांडे, कमलेश धारीया और संजय शर्मा ने किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किए। पुलिसकर्मियों ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक लगातार उससे बातचीत की और धैर्यपूर्वक समझाइश देकर उसे नीचे आने के लिए मनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआत में किशोरी टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुई, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि डायल 112 की टीम ने सूझबूझ और संयम का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा। लगातार बातचीत और समझाइश के बाद आखिरकार किशोरी नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई, जिसके बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। किशोरी के सुरक्षित नीचे आने पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी जिले के ग्राम करही की रहने वाली है और वर्तमान में हसौद में अपने मामा के घर रह रही थी। घटना के पीछे प्रेम संबंध से जुड़े किसी विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

किशोरी के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे तथा संबंधित पक्ष को समझाइश दी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.