कांकेर। शनिवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि कई वार्डों में नालियों और नालों का गंदा पानी घरों तक पहुंच गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के बाद दादर नाला भी उफान पर आ गया।

इसी दौरान दादर नाला पार करने का प्रयास कर रही एक स्कॉर्पियो तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगी। वाहन में तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को उफनते नाले में वाहन न उतारने की सलाह दी थी, लेकिन चेतावनी के बावजूद वे स्कॉर्पियो लेकर नाले में उतर गए।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नाले में उतरते ही पानी के तेज बहाव ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो बहने लगी। यह दृश्य देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाले के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

करीब आधे घंटे तक स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में फंसी और बहती रही। इस दौरान तीनों युवक जान बचाने के लिए वाहन के ऊपर बैठे नजर आए। बाद में मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बारिश के बीच उफनते नाले का खतरनाक मंजर दिखाई दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.