बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार रात भाई से विवाद के बाद एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक करीब दो घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने युवक को लगातार समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दो युवकों ने उससे बातचीत कर उसे शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतार लिया।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग चिंतित हो गए। नीचे मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह जोखिम न लेने और सुरक्षित नीचे आने की अपील की। करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बाद आखिरकार युवक टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें…
ओबीसी क्रीमी लेयर मामले में केंद्र को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी तत्काल राहत
ओबीसी क्रीमी लेयर मामले में केंद्र को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी तत्काल राहत
दिल्ली ओबीसी क्रीमी लेयर से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोंडागांव में भी दो दिन पहले सामने आई थी ऐसी घटना

प्रदेश में हाल के दिनों में हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दो दिन पहले कोंडागांव में पत्नी और चाचा से विवाद के बाद एक युवक नशे की हालत में हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया था। युवक करीब 150 फीट की ऊंचाई पर लगभग दो घंटे तक बैठा रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया।

सूरजपुर में रेडियो टावर पर चढ़ गई थी युवती

इसी तरह सूरजपुर में एक युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई थी। बताया गया कि युवती का प्रेमी कई महीने पहले उसे छोड़कर चला गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस घटना के बाद युवती के परिजनों और पुलिस ने काफी प्रयास कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा था।

ये खबर भी पढ़ें…
वन विभाग में ठेका सिस्टम पर बवाल, आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी
वन विभाग में ठेका सिस्टम पर बवाल, आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी
रायपुर। वन विभाग के निर्माण और वानिकी कार्यों में ठेका पद्धति लागू करने के वन मुख्यालय के प्रस्ताव पर भले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव के दौरान जान जोखिम में डालने के बजाय परिवार, परिचितों और संबंधित अधिकारियों की मदद लेना जरूरी है।