तखतपुर। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और पहचान का भी सोशल मीडिया पर दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा विधायक के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर लोगों से संपर्क करने और पैसों की मांग किए जाने की शिकायत मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने तत्काल कार्रवाई के लिए बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह को इसकी सूचना दी है।

विधायक के नाम से बनाई फर्जी पहचान

बताया गया कि सोशल मीडिया पर विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी के जरिए अनर्गल कमेंट किए जाने के साथ लोगों से संपर्क कर कथित तौर पर पैसों की मांग की जा रही है। विधायक को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और फर्जी आईडी को बंद कराने तथा इसके पीछे सक्रिय व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG की पॉलिटिकल खबर: भगत की एंट्री से कांग्रेस में हलचल तेज, संगठन से सियासी समीकरण तक बड़े बदलाव के संकेत
CG की पॉलिटिकल खबर: भगत की एंट्री से कांग्रेस में हलचल तेज, संगठन से सियासी समीकरण तक बड़े बदलाव के संकेत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों के साथ संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली दौरे से ही SP को दी सूचना

विधायक धर्मजीत सिंह उस समय दिल्ली दौरे पर थे। फर्जी आईडी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने वहीं से फोन के जरिए बिलासपुर एसपी को मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से सोशल मीडिया पर संचालित फर्जी आईडी की जांच कर उसे बंद कराने और उनके नाम का दुरुपयोग करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

एक ही है अधिकृत सोशल मीडिया आईडी

विधायक धर्मजीत सिंह ने लोगों को स्पष्ट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी सिर्फ एक अधिकृत आईडी है, जिसका वे लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा उनके नाम से संचालित किसी भी अन्य आईडी को उनका आधिकारिक अकाउंट नहीं माना जाए।

पैसों के लेनदेन से पहले रहें सावधान

विधायक ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से किसी दूसरी सोशल मीडिया आईडी या मोबाइल नंबर से संपर्क कर यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो उस पर भरोसा न करें। ऐसे किसी भी संदेश या मांग को फर्जी मानते हुए कोई आर्थिक लेनदेन नहीं करें और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।

ये खबर भी पढ़ें…
अफसरों की ‘रील पॉलिटिक्स’ पर लगेगी लगाम? सोशल मीडिया को लेकर नई आचार संहिता की तैयारी
अफसरों की ‘रील पॉलिटिक्स’ पर लगेगी लगाम? सोशल मीडिया को लेकर नई आचार संहिता की तैयारी
नई दिल्ली। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर केंद्र सरकार अब स्पष्ट नियम बनाने की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साइबर ठगी के लिए पहचान का दुरुपयोग

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हस्तियों के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी अकाउंट बनाना साइबर अपराधियों का नया तरीका बनता जा रहा है। ऐसे अकाउंट के जरिए लोगों का भरोसा जीतकर आर्थिक ठगी की कोशिश की जाती है। विधायक के मामले में भी इसी तरह की आशंका जताई गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फर्जी आईडी किसने बनाई और इसके जरिए कितने लोगों से संपर्क किया गया।