बिलासपुर

एक तरफ गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और वे एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी में नियुक्ति, भर्ती की तैयारी चल रही है। यूनिवर्सिटी द्वारा फायनेंस अफसर सहित आचार्य, सह आचार्य व सहायक प्राध्यापक पद के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एजुकेशन किट वितरण- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी सौगात, कॉलेजों में विशाल डोम निर्माण की घोषणा
एजुकेशन किट वितरण- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी सौगात, कॉलेजों में विशाल डोम निर्माण की घोषणा
रायपुर, 7 सितम्बर 2026/शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आयोजित दीक्षारम्भ समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने सांविधिक एवं विभिन्न शैक्षणिक पदों के लिए 21 सितंबर तक आनलाइन आवेदन मंगाए हैं। इसमें फायनेंस अफसर का सांविधिक पद है और उसके लिए भी आवेदन मंगाया गया है। इसके साथ ही शैक्षणिक पदों में आचार्य, सह आचार्य व सहायक प्राध्यापकों के पद का विज्ञापन निकाला गया है। नियुक्ति की यह प्रक्रिया यूनिवर्सिटी में चर्चा का विषय बनी हुई है कि कुलपति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और कुलपति प्रो. चक्रवाल एक्सटेंशन पर हैं ऐसे में इन पदों पर भर्ती, नियुक्ति प्रक्रिया की इतनी जल्दबाजी क्यों हो रही है। यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और कुलपति प्रो. चक्रवाल एक वर्ष के एक्सटेंशन या नए कुलपति की नियुक्ति तक के लिए कुलपति पद पर बने रहेंगे। ऐसे दौर में माना जाता है कि नियुक्तियाँ नहीं की जाती हैं।

पालिटिकल साइंस में हुई थी आखिरी नियुक्ति

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. चक्रवाल के कार्यकाल में टीचिंग, नान टीचिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलती रही है। उनके कार्यकाल की आखिरी नियुक्ति मई महीने में पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी। दूसरी तरफ रूरल टेक्नालाजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर पद के लिए होने वाला इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया था। इस तरह से पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में जो नियुक्ति हुई है उसे ही कुल कुलपति के कार्यकाल की अंतिम नियुक्ति माना जा रहा था।

नीतिगत निर्णय नियुक्त

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रो. आलोक चक्रवाल 24 जुलाई 2021 में कुलपति बनकर आए थे और उनका यहां पर 5 वर्ष का कार्यकाल 23 जुलाई 2026 को पूरा हो गया है। लेकिन उससे पहले ही प्रो. चक्रवाल का कुलपति पद पर एक्सटेंशन का आदेश पहुंच गया। उक्त आदेश में वित्तीय एवं नियुक्ति, भर्ती पर रोक संबंधी कोई उल्लेख तो नहीं है। लेकिन कुलपति के कार्यकाल समाप्ति के समय एक तरह से नीतिगत निर्णयों पर रोक लग जाती है और कुलपति अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में केवल दैनंदिनी के कार्यों को निपटाते हैं। आमतौर पर कार्यकाल के आखिरी में कुलपति विवादों से बचना चाहते हैं और किसी विवादित काम से बचते हैं। इससे पूर्व भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पूर्व कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता को एक वर्ष एक्सटेंशन मिला था, किन्तु एक्सटेंशन काल में नियुक्ति, भर्ती नहीं की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात
सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात
रायपुर 8 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.