मुंबई। टेलीकॉम कंपनी Vi (वोडाफोन आइडिया) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया ‘Vi Movies & TV’ एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। मात्र ₹200 की कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को 20 से अधिक लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म, 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों और डेटा बेनिफिट्स का कॉम्बिनेशन मिलेगा। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने की परेशानी से राहत देना है।

इस प्लान की वैधता 28 दिन है। इसमें 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। वहीं, जिन क्षेत्रों में Vi की 5G सेवा उपलब्ध है और ग्राहक पात्र हैं, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
गोल्ड ज्वेलरी की सफाई में न करें ये गलतियां, वरना फीकी पड़ जाएगी चमक
गोल्ड ज्वेलरी की सफाई में न करें ये गलतियां, वरना फीकी पड़ जाएगी चमक
सोने के आभूषण हर भारतीय महिला की पसंद होते हैं। चाहे शादी-ब्याह हो, त्योहार हो या कोई खास अवसर, गोल्ड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी के अनुसार, इस पैक के जरिए यूजर्स JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, FanCode समेत 20 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट देख सकेंगे। इसके अलावा 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस भी मिलेगा, जिससे मनोरंजन के लिए अलग-अलग ऐप्स पर खर्च करने की जरूरत कम होगी।

Vi का कहना है कि नया एंटरटेनमेंट पैक उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो कम कीमत में डेटा और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट दोनों का लाभ लेना चाहते हैं। कंपनी ने इस प्लान को अपने ऐप और अन्य रिचार्ज माध्यमों पर उपलब्ध करा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Google Pay में Gemini AI की एंट्री, अब खर्च से लेकर SIP और टैक्स तक देगा स्मार्ट सलाह
Google Pay में Gemini AI की एंट्री, अब खर्च से लेकर SIP और टैक्स तक देगा स्मार्ट सलाह
नई दिल्ली। Google Pay अब केवल डिजिटल पेमेंट का प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि यह यूजर्स का स्मार्ट फाइनेंशियल असिस्टेंट भी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.