छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

परिवहन सेवाओं को पारदर्शी बनाने आरटीओ ने नई व्यवस्था बनाई है। अब आरसी और लाइसेंस प्रिंट होने की जानकारी वाहन मालिकों को सीधे उनके वाट्सअप पर भी भेज दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही आरसी- लाइसेंस नंबर, आवेदक के नाम के साथ ट्रैकिंग नंबर और आरसी- लाइसेंस प्रिंट कब हुआ और उसे कब भेजा गया यह सभी जानकारी वाट्सअप मैसेज से मिल जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG में टीईटी को लेकर बड़ा खुलासा: 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों में सिर्फ 28,597 के पास प्रमाणपत्र, 72,783 को देनी पड़ सकती है परीक्षा
CG में टीईटी को लेकर बड़ा खुलासा: 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों में सिर्फ 28,597 के पास प्रमाणपत्र, 72,783 को देनी पड़ सकती है परीक्षा
रायपुर। प्रदेश में विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारियों के बीच शिक्षकों से जुड़ा एक बड़ा आंकड़ा सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसा कि विदित है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना में यह नयी सुविधा जोड़ दी गई है। जून 2021 से अब तक 19 लाख 28 हजार 916 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 13 लाख 14 हजार 768 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 14 हजार 148 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। 

परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा ने बताया कि अब एसएमएस के साथ-साथ वाट्सअप में भी मैसेज भेजना शुरू किया है। पहले एसएमएस के जरिए संक्षिप्त में जानकारी होती थी, जिसमें केवल आरसी- लाइसेंस नंबर के साथ ट्रैकिंग नंबर की जानकारी होती थी। नाम का उल्लेख भी नहीं होता था। अब ज्यादातर लोग वाट्सअप का उपयोग करने लगें हैं, ऐसे में आरसी प्रिंट के दौरान ही आरटीओ आवेदक के नंबर पर अब वाट्सअप करेगा। आवेदक चाहे तो घर बैठे m parivahan वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आरसी- लाइसेंस डाउनलोड भी  कर सकता है। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी राष्ट्रीय स्तर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समय पर नहीं पहुंचा तो हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत

आरसी प्रिंट होने के बाद बाद स्पीड पोस्ट के जरिए सप्ताहभर के भीतर अगर आरसी नहीं मिला तो परिवहन विभाग विभाग द्वारा जारिए किए हेल्पलाइन नंबर 7580808030  पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर अवकाश दिवस को छोड़कर सुबह 10 से 5ः30 तक आरसी- लाइसेंस के पहुंचने संबधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समस्या और शिकायतों का भी समाधान मिलेगा। 

वर्जन

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवहन सेवा को सुलभ बनाने अब एसएमएस के साथ वाट्सअप में भी वाहन मालिकों को आरसी- लाइसेंस की जुड़ी सभी जानकारी भेजी जाएगी। टोल फ्री नंबर के जरिए समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 

एस प्रकाश , सचिव परिवहन

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.