छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्रदेश में विभिन्न वनमंडलों के 291 रिक्त पदों भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा, महासमुंद, धमतरी, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद, गरियाबंद, मुंगेली, रायगढ़, धरमजयगढ़, जांजगीर-चांपा, अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी के 151 पदों पर शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया 22 मई 2023 से शुरू होगी। दक्षता परीक्षा का रोल नंबरवार विवरण विभाग की वेबसाईट http://www.cgforest.com में उपलब्ध होगी। साथ ही अभ्यर्थी 13 मई से वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम के सामने बड़ी चुनौती, दो प्रभारी सचिवों के भरोसे 90 विधानसभा क्षेत्र
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम के सामने बड़ी चुनौती, दो प्रभारी सचिवों के भरोसे 90 विधानसभा क्षेत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन की नई जमावट शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस को दो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.