छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । बिलासपुर

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में 53 पदों पर भर्ती होनी है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन का प्रकाशन किया है। जारी विज्ञापन के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी राष्ट्रीय स्तर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुक्त विश्वविद्यालय के 23 विभागों के अंतर्गत इन पदों पर भर्ती की जा रही है जो कि रोलिंग विज्ञापन प्रणाली के माध्यम से पूर्ति की जाएगी। विज्ञापन में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता यूजीसी व एनसीटी के मापदंडों के अनुसार मांगी गई है वही मानदेय के रूप में राज्य शासन द्वारा तय की गई राशि चयनित उम्मीदवारों को प्रदान की जाएगी। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट http://www.pssou.ac.in से ले सकते हैं।

इन पदों पर होनी है भर्ती..

ओपन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के अनुसार 23 विभागों के 29 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें बॉटनी में 2, केमेस्ट्री में 2, छत्तीसगढ़ी भाषा में 3, कंप्यूटर साइंस में 4, अंग्रेजी में 2, हिंदी में 2, लॉ में 2, सोशल वर्क में 2, रूरल डेवलपमेंट में 3, कॉमर्स में 2, हिस्ट्री में 2 और सोशियोलॉजी में 1 पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह लाइब्रेरी साइंस में 3, मैनेजमेंट में 4, साइकोलॉजी में 2, फिजिक्स में 4, पॉलिटीकल साइंस में 2, संस्कृति में 1, जूलॉजी में 2, गणित में 1, योग में 2, एजुकेशन में 2, इकोनॉमिक्स के एक पद पर भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.