छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार गुड गवर्नेंस को लेकर लगातार सक्रिय दिख रही है। स्थिति यह है कि कमजोर परफॉर्मेंस दिखने वाले छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तत्काल बदले जा रहे हैं। इसी कड़ी में साय सरकार ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम की कलेक्ट्री से फिलहाल छुट्टी कर दी है। वही उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के पद पर पदस्थ किया है। उनके स्थान पर 2018 बैच के आईएएस श्री हरीष एस को बस्तर कलेक्टर का प्रभार सौपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी राष्ट्रीय स्तर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों की माने तो इस स्थानांतरण के पीछे बस्तर में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही मानी जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों की बैठक ली थी। बैठक में मनरेगा योजना में कमजोर प्रदर्शन के साथ-साथ राजस्व प्रकरणों में भारी लापरवाही की बात सामने आई थी, जिसको लेकर मुख्यमंत्री साय नाखुश थे। स्थिति यह थी कि जिले के विकास योजनाओं की धीमी गति और कार्यशाली से नाराज मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में ही बस्तर कलेक्टर को हटाने के संकेत दे दिए थे। लिहाजा कांफ्रेंस ख़त्म होने के दूसरे दिन ही कलेक्टर विजय दयाराम के का तबादला कर दिया गया।

पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने प्रवास में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साफ़ छवि के अफ़सरों को दायित्व देने की मंशा व्यक्त की थी, इसके बाद से ही प्रभावित क्षेत्रों में सरकार अच्छे अफसर की तलाश कर रही थी। जारी आदेश के तहत अब बस्तर की जिम्मेदारी संभालने वाले श्री हरीष एस अब तक सुकमा जिले में कलेक्टर का प्रभार संभाल रहे थे। उनके बेहतर प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए सरकार ने अब उन्हें बस्तर की जिम्मेदारी दी है, वही 2018 बैच के आईएएस देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिले के कलेक्ट्री का प्रभार सौपा है।

देखें आदेश की काॅपी 

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.