कोरबा। कुसमुंडा खदान में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खदान क्षेत्र में दो ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें चालक फंस गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

मृतक चालक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। हादसे के बाद उनका शव काफी देर तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा। घटना की सूचना मिलते ही खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में बदलाव की एक नई और उम्मीद जगाने वाली तस्वीर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल दोनों वाहन नीलकंठ कंपनी के पेटी ठेकेदार पीकेएस कंपनी से जुड़े हैं। हादसे के बाद खदान क्षेत्र में कंपनी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए खदान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों और परिजनों को समझाइश दी। पुलिस एवं प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शहरी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.