रायपुर। राजधानी में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले करीब 60 हजार गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। इनमें आम उपभोक्ताओं के अलावा अफसरों और नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों के कनेक्शन भी शामिल हैं। कनेक्शन ब्लॉक होने के बाद संबंधित उपभोक्ता फिलहाल ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक नहीं करा पा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।

एक आधार पर एक ही गैस कनेक्शन मान्य

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं के कनेक्शन का सत्यापन करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य की है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके कनेक्शन को अस्थायी रूप से ब्लॉक किया जा रहा है। इसके अलावा एक आधार नंबर पर केवल एक गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी मान्य की जा रही है। एक ही आधार पर एक से अधिक कनेक्शन होने की स्थिति में अतिरिक्त कनेक्शन भी ब्लॉक किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत: जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में बदलाव की एक नई और उम्मीद जगाने वाली तस्वीर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा बंद

कनेक्शन ब्लॉक होने के बाद उपभोक्ता ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते कई लोग अपनी गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। एजेंसी संचालकों की ओर से उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने की सलाह दी जा रही है, ताकि सत्यापन के बाद कनेक्शन दोबारा सक्रिय कराया जा सके।

मोबाइल ऐप से भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

ई-केवाईसी के लिए हर उपभोक्ता को गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए भी ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है। उपभोक्ता ऐप में उपलब्ध ई-केवाईसी विकल्प के माध्यम से आधार का सत्यापन करा सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ब्लॉक कनेक्शन को दोबारा सक्रिय कराया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शहरी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.