धमतरी। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक आरोपी को धमतरी पुलिस ने आंध्रप्रदेश के कडपा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मगरलोड थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को खुद को CBI अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी थी। केस रफा-दफा करने के नाम पर उससे 13 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए गए थे। पुलिस ने आरोपी शेक घोष बासा (32) को गिरफ्तार कर ठगी की रकम से खरीदा गया वीवो मोबाइल भी जब्त किया है।

फोन पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर ऐंठे 13.30 लाख

पुलिस के अनुसार, घटना 21 अगस्त 2025 की शाम की है। प्रार्थी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को CBI अधिकारी बताते हुए प्रार्थी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी दी। आरोपी ने केस से बचाने और मामला रफा-दफा करने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराने का दबाव बनाया। डर और घबराहट में आकर प्रार्थी ने RTGS के माध्यम से बताए गए दो बैंक खातों में क्रमशः 5 लाख 30 हजार और 8 लाख रुपए, कुल 13 लाख 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी जब आरोपियों की ओर से रकम की मांग की गई, तब प्रार्थी को साइबर ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 6 हाइवा समेत 10 वाहन जब्त
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 6 हाइवा समेत 10 वाहन जब्त
बिलासपुर। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैंक खाते के सुराग से आंध्रप्रदेश पहुंची पुलिस

शिकायत के आधार पर मगरलोड थाना में अपराध क्रमांक 128/2025 के तहत बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(घ) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के विश्लेषण से ठगी की रकम से जुड़े एक खाते की जानकारी सामने आई। यह खाता आंध्रप्रदेश के कडपा जिले के निवासी शेक घोष बासा के नाम पर था।

सुराग मिलने के बाद धमतरी पुलिस की टीम आंध्रप्रदेश पहुंची और आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस तामील कराया। पूछताछ में ठगी की रकम प्राप्त करने और उससे वीवो मोबाइल खरीदने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कुरुद के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 11 दिसंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट में बड़ा खुलासा, कमल चौबे गिरफ्त में, ट्रांसफर-पोस्टिंग वसूली की भी जांच
ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट में बड़ा खुलासा, कमल चौबे गिरफ्त में, ट्रांसफर-पोस्टिंग वसूली की भी जांच
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और कोरबा में खबरों के नाम पर कथित ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने वाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.