तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के विधायक सी. अरुल विग्नेश को महिला IAS अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक पर महिला अधिकारी को अश्लील WhatsApp मैसेज भेजने, अनुचित तरीके से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने और उनके सरकारी आवास तक पहुंचने का प्रयास करने के आरोप हैं।

मामले में महिला जिला कलेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की थी। शिकायत में विधायक पर यौन उत्पीड़न और आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने भी नाराजगी जताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, 11 हजार करोड़ से उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा
नई दिल्ली। एजेंसी। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट ने जांच की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों से कराने को कहा था। अदालत के सख्त रुख के बाद जांच प्रक्रिया तेज हुई और अब पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

विधायक सी. अरुल विग्नेश पहले इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज कर चुके हैं।

DMK ने सरकार पर साधा निशाना

TVK विधायक के खिलाफ मामला सामने आने के बाद DMK नेता TKS एलंगोवन ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों का गिरोह शासन कर रहा है और सरकार को अपराधों की परवाह नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
तिरुपति मंदिर में 208 करोड़ का चढ़ावा, जैन दंपती ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण
तिरुपति मंदिर में 208 करोड़ का चढ़ावा, जैन दंपती ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण
तिरुपति। तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने 121 किलो सोने के आभूषण दान किए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एलंगोवन ने कहा, “राज्य में अपराधियों का एक गिरोह शासन कर रहा है। यही समस्या है। एक जिला सचिव के पास 135 किलोग्राम नशीला पदार्थ मिला था। चेन्नई में मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पेराम्बुर के एक अन्य जिला सचिव ने ढाई साल के बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया था।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में अपराधियों का गिरोह राज कर रहा है, इसलिए उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है। ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर कर देना चाहिए। राज्य में कानून-व्यवस्था को बचाने का यही एकमात्र उपाय है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, महिला आरक्षण बिल पर नजरें
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, महिला आरक्षण बिल पर नजरें
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाने का फैसला किया है। लोकसभा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.