बाराद्वार। रेलवे में यात्रियों को आरक्षित टिकट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी के ही टिकटों की कथित कालाबाजारी में शामिल होने का मामला सामने आया है। बाराद्वार रेलवे आरक्षण केंद्र में पदस्थ सीनियर बुकिंग क्लर्क और एक रेलवे कुली को अवैध रूप से आरक्षित टिकटों का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर मंडल मुख्यालय की आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा और आरपीएफ चांपा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीनियर बुकिंग क्लर्क उत्कर्ष पासी निवासी सेक्टर-4, अन्नपूर्णा कॉलोनी, बिलासपुर और रेलवे कुली धनीराम यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान सीनियर बुकिंग क्लर्क उत्कर्ष पासी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके बाद आरपीएफ की टीम ने बाराद्वार स्थित रेलवे आरक्षण कार्यालय में दबिश देकर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
अंबिकापुर। 16 लोगों की जान ले चुके उत्पाती कबरा हाथी को ट्रैंक्यूलाइज कर सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने का अभियान सोमवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चली जांच और पूछताछ के दौरान कर्मचारी के मोबाइल फोन की भी पड़ताल की गई। इसमें वॉट्सएप के माध्यम से भेजे गए 14 अन्य आरक्षित टिकटों की जानकारी सामने आई। इसके अलावा जांच टीम को 2,510 रुपये कीमत का एक एसी आरक्षित टिकट भी मिला। प्रारंभिक जांच में टिकट जारी करने की प्रक्रिया और उसके लेन-देन को लेकर अनियमितता की आशंका सामने आई है।

आरपीएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में टिकटों की बुकिंग, उनके इस्तेमाल और कथित अवैध कारोबार में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
रायपुर। पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब राजधानी रायपुर में बिना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.