बिलासपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के बीच छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदलने लगा है। न्यायधानी बिलासपुर सहित आसपास के जिलों में पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों का डेरा है। बादलों की आवाजाही के चलते सुबह और शाम की ठंडक कम हो गई है, वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में चक्रवात का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। 20 नवंबर को बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिले में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 20 और 21 नवंबर को बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

तीसरी बार चक्रवाती तूफान का असर

इस वर्ष लगातार दो चक्रवाती तूफान अर्नब और मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखने को मिल चुका है। मुरासु तूफान के प्रभाव से बस्तर संभाग के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई थी। वहीं, अर्नब तूफान का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दिया था। इसके चलते बस्तर संभाग में भारी वर्षा हुई, जबकि तेज हवाओं और बेमौसम बारिश से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में खरीफ फसलों को भी नुकसान पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़ें…
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
कबरा हाथी को पकड़ने वन विभाग की मशक्कत जारी, 20 स्कूलों में फिर रही छुट्टी
अंबिकापुर। 16 लोगों की जान ले चुके उत्पाती कबरा हाथी को ट्रैंक्यूलाइज कर सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने का अभियान सोमवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 नवंबर को बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिले में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। संभाग के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

न्यायधानी में सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान

मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ने लगा है। 16 नवंबर को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि नवंबर के मध्य में भी ठंड का असर कमजोर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही और संभावित बारिश के चलते आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

गहरा अवदाब बन सकता है प्रबल चक्रवात

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा अवदाब सक्रिय है। यह उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके चक्रवात में परिवर्तित होने और 17 नवंबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रबल चक्रवात के रूप में स्थित होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
रायपुर। पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब राजधानी रायपुर में बिना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद इसके और अधिक शक्तिशाली होकर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 नवंबर को यह आंध्रप्रदेश और यनम के बीच नेल्लौर एवं तोनी के मध्य अति प्रबल चक्रवात के रूप में पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इस चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है।