मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। गैंगस्टर ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि मुंबई में उसके 200 सहयोगी तैयार हैं। उसने चेतावनी दी कि अमिताभ और अभिषेक की सुरक्षा के लिए कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लिए जाएं, वे दोनों को निशाना बनाएंगे। इस धमकी के बाद बच्चन परिवार की सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि यह धमकी दो कथित शूटरों की गिरफ्तारी के बाद दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास ठाकुर और दीपक सिंह नाम के दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर हमले की साजिश रच रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
रेकी, होटल में ठहराव और फिर धमाका, रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के पीछे बड़ी साजिश की आशंका
रेकी, होटल में ठहराव और फिर धमाका, रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के पीछे बड़ी साजिश की आशंका
हैंडलर्स ने एक महिला को ही अपने नेटवर्क का हिस्सा बना लिया और उसे विस्फोट की वारदात में शामिल किया....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी के बाद गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि उसके सहयोगियों को गिरफ्तार करने से गिरोह की गतिविधियां बंद नहीं होंगी। उसने कहा कि मुंबई में उसके 200 साथी मौजूद हैं और वे अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। पोस्ट में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया है।

गैंगस्टर की धमकी भरी पोस्ट में कहा गया कि दोनों चाहे जितने बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें, उन्हें मार दिया जाएगा। इस धमकी को 1984 के सिख विरोधी दंगों से भी जोड़ने की कोशिश की गई है। हालांकि, पोस्ट में किए गए दावों और धमकी के पीछे की वजह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

अमिताभ ने लिखा- बच गए

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमिताभ बच्चन की ओर से सोशल मीडिया पर ‘बच गए’ लिखे जाने की बात भी सामने आई है। इससे पहले भी बिग बी को धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल इस ताजा धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर मची चीख-पुकार, बस हादसे में छह की मौत
ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर मची चीख-पुकार, बस हादसे में छह की मौत
उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास 30 से 35 यात्रियों को लेकर जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.