रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 38 प्रकार के पदों पर कुल 1501 रिक्तियों के लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन को पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं।

भर्ती में सबसे अधिक पद कनिष्ठ अभियंता (जूनियर इंजीनियर) और डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल के कुल 167 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 609 पदों पर भर्ती होगी। इनमें जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद निर्धारित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्पेशल ट्रेनें भी बेअसर! होली-छठ पर रेलवे में लंबी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
स्पेशल ट्रेनें भी बेअसर! होली-छठ पर रेलवे में लंबी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बिलासपुर। होली और छठ पर्व के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6 नवंबर से आवेदन शुरू, 26 नवंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में भर्ती के लिए पूर्व में 7 अगस्त 2026 को लघु विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 14 सितंबर 2026 को संशोधन जारी किया गया। अब इसके तारतम्य में विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसी समय सीमा तक आवेदन शुल्क भी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में उपलब्ध कराई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
बिलासपुर। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा के भोजन में अहम स्थान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों पावर कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में कंपनियों की प्राथमिकता का क्रम देना अनिवार्य होगा। अंतिम चयन के बाद अभ्यर्थियों को मेरिट, उनके द्वारा दी गई प्राथमिकता और संबंधित कंपनी में रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर कंपनी आवंटित की जाएगी।

पावर कंपनियों में इस बड़े भर्ती अभियान से तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दिए गए पात्रता संबंधी सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें।

ये खबर भी पढ़ें…
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अहिवारा विधानसभा सीट (क्रमांक 67), जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.