बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। नेहरू चौक स्थित घर की बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल में करंट फैलने से यह हादसा हुआ। पिता को बचाने की कोशिश में बेटा भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

बालकनी की ग्रिल छूते ही करंट की चपेट में आए कारोबारी

जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी राकेश गुप्ता (45), पिता पुरुषोत्तम लाल गुप्ता, शुक्रवार सुबह रोज की तरह नींद से जागने के बाद घर की बालकनी में पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने वहां लगी लोहे की ग्रिल को छू लिया। ग्रिल में पहले से करंट फैला हुआ था, जिससे राकेश बिजली के तेज झटके की चपेट में आ गए और ग्रिल से चिपक गए।

ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर से अमेरिका तक का सफर: पिया डांडिया बनीं अमेरिकी सांसद, 51.9% वोट से दर्ज की जीत
जयपुर से अमेरिका तक का सफर: पिया डांडिया बनीं अमेरिकी सांसद, 51.9% वोट से दर्ज की जीत
भारतीय मूल की पिया डांडिया ने अमेरिकी राजनीति में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिता को करंट से चिपका देखकर उनका 24 वर्षीय बेटा ओम गुप्ता उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। उसने पिता को ग्रिल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते पिता-पुत्र दोनों बिजली के संपर्क में आ गए।

पति और बेटे को बचाने पहुंचीं मां, उन्हें भी लगा करंट

पति और बेटे को करंट से जूझते देखकर राकेश की पत्नी वर्षा गुप्ता (45) भी उन्हें बचाने के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्हें भी बिजली का तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरीं। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश गुप्ता और उनके बेटे ओम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वर्षा गुप्ता की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
खूंटी में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, स्कूटी सवार की मदद करने पहुंचे 7 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत
खूंटी में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, स्कूटी सवार की मदद करने पहुंचे 7 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत
खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने सात लोगों की जिंदगी छीन ली। कर्रा थाना क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर के पास से गुजर रहा 11 हजार केवी का हाईटेंशन तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के पास से 11 हजार केवी का हाईटेंशन तार गुजर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी या बिजली के तार के संपर्क में आने से बालकनी में करंट फैल गया। लोहे की ग्रिल में करंट उतरने के कारण उसे छूते ही राकेश गुप्ता हादसे का शिकार हो गए।

हालांकि, घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने कायम किया मर्ग, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे शव

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
दूसरा’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘दूसरा’ को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना कोतवाली बलौदाबाजार के पीएसआई खिलेंद्र कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से राकेश गुप्ता और उनके बेटे ओम गुप्ता की जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर हाईटेंशन तार और शॉर्ट सर्किट, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
धान खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त; 4 पर वसूली
बलौदाबाजार। जिले में धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी और अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.