नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी बहस और विरोध के बीच चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह अभियान उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चलाया जाएगा, जहां SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग ने पहली बार मतदान के पात्र हुए युवाओं और अन्य नए मतदाताओं को भी इसमें शामिल करने को कहा है।

आयोग के 1 अक्टूबर 2026 के निर्देश के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्री-SIR और मौजूदा मतदाता सूची की तुलना करेंगे। इस दौरान ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनका नाम पहले की सूची में था, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं है। इसके बाद BLO घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं की स्थिति का सत्यापन करेंगे। पात्र पाए जाने पर उन्हें Form-6 के जरिए मतदाता सूची में शामिल कराने में सहायता दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai Joins Drug-Free Awareness March from Devendra Nagar Chowk to Lal Chowk in Raipur
Chief Minister Vishnu Deo Sai Joins Drug-Free Awareness March from Devendra Nagar Chowk to Lal Chowk in Raipur
Raipur, September 30, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai participated in a drug-free awareness march organised from Devendra Nagar Chowk...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली बार वोट देने वाले युवाओं पर भी फोकस

विशेष अभियान में केवल SIR के बाद छूटे मतदाताओं को ही शामिल नहीं किया जाएगा। पहली बार मतदान के पात्र हुए युवाओं और ऐसे अन्य पात्र नागरिकों की भी पहचान की जाएगी, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। BLO जरूरत के अनुसार Form-6 भरवाने में मदद करेंगे।

हर सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं का सत्यापन

आयोग ने प्रत्येक BLO को सप्ताह में करीब 20 से 25 मतदाताओं को कवर करने का लक्ष्य दिया है। पूरी सत्यापन प्रक्रिया लगभग एक महीने में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान प्रत्येक संबंधित मतदाता की स्थिति दर्ज की जाएगी और जिन लोगों के Form-6 आवेदन भरे जाएंगे, उसका भी रिकॉर्ड रखा जाएगा।

ERO को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

BLO द्वारा तैयार बूथवार सूची, Form-6 आवेदन और मैदानी सत्यापन रिपोर्ट संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) को सौंपी जाएगी। इसके बाद ERO निर्धारित कानून और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासनिक फेरबदल: दुर्ग में तीन अनुविभागों की कमान बदली, नए अधिकारियों को अस्थायी प्रभार
प्रशासनिक फेरबदल: दुर्ग में तीन अनुविभागों की कमान बदली, नए अधिकारियों को अस्थायी प्रभार
दुर्ग। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक दलों के बूथ एजेंटों को भी मिलेगी सूची

आयोग ने अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) की भागीदारी का भी प्रावधान किया है। BLO द्वारा तैयार बूथवार सूची इन प्रतिनिधियों के साथ साझा की जाएगी। इससे छूटे पात्र मतदाताओं की पहचान और नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहयोग का अवसर मिलेगा।

विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे

मतदाता पंजीकरण को आसान बनाने के लिए बूथ लेवल कैंप और विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। ऐसे लोगों तक भी पहुंचने पर जोर रहेगा, जो सामान्य परिस्थितियों में मतदाता पंजीकरण केंद्रों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। आयोग ने स्थानीय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां चलाने के भी निर्देश दिए हैं।

आयोग का कहना है कि मतदाता पंजीकरण एक सतत प्रक्रिया है। इसलिए SIR के दौरान किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Breaking: अवैध रेत खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 66 FIR के बीच दो आरोपियों को 1 साल की सजा
CG Breaking: अवैध रेत खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 66 FIR के बीच दो आरोपियों को 1 साल की सजा
बिलासपुर। जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई तेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.