नागोया। एशियन गेम्स 2026 के 14वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा के बाद अंकुश पंघाल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत को इस खेल में गोल्डन हैट्रिक दिलाई। इसके तुरंत बाद कुश्ती में सुजीत कलकल ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत ने करीब एक मिनट के अंतर में दो गोल्ड जीतकर एशियाड में इतिहास रच दिया।

अंकुश का गोल्डन पंच: पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में अंकुश पंघाल ने दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंकुश की जीत के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सिंग टीम का अभियान तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदकों के साथ समाप्त हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
नई दिल्ली। ICC Men's ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वनडे क्रिकेट के इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराकर स्वर्ण जीता था। वहीं परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। लवलीना का यह एशियन गेम्स में पहला गोल्ड है और वह मैरी कॉम के बाद एशियाई खेलों में बॉक्सिंग का स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं।

सुजीत का कुश्ती में कमाल: इसके बाद पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में सुजीत कलकल ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। यह एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती में भारत का पहला गोल्ड है। सुजीत ने फाइनल में शानदार वापसी करते हुए लगातार आठ अंक जुटाए और मुकाबला अपने नाम किया।

इन लगातार जीतों से भारत की पदक तालिका में स्थिति भी मजबूत हुई है। 2 अक्टूबर को भारत ने पांच स्वर्ण पदक जीते, जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 15 हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
एशियन गेम्स में भारतीय बेटियों का कमाल: चीन को हराकर 44 साल बाद हॉकी में जीता सोना
एशियन गेम्स में भारतीय बेटियों का कमाल: चीन को हराकर 44 साल बाद हॉकी में जीता सोना
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल का इंतजार खत्म करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.