रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान छह ट्रेनों को अलग-अलग निर्धारित तारीखों पर रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक, सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक नवीनीकरण का काम निर्धारित अवधि में मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा। इसका असर छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा से जुड़ी रेल सेवाओं पर भी पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर बाढ़ पर किरण देव की बड़ी मांग: किसानों को विशेष मुआवजा, 24-48 घंटे पहले मिले अलर्ट
बस्तर बाढ़ पर किरण देव की बड़ी मांग: किसानों को विशेष मुआवजा, 24-48 घंटे पहले मिले अलर्ट
रायपुर। बस्तर संभाग में हाल ही आई भीषण बाढ़ के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रभावित क्षेत्रों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द

18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस — नवंबर में 24, 27; दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 और जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12, 15 तारीख को।

12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस — नवंबर में 23, 30; दिसंबर में 7, 14, 21, 28 और जनवरी में 4, 11 तारीख को।

12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस — नवंबर में 25; दिसंबर में 2, 9, 16, 23, 30 और जनवरी में 6, 13 तारीख को।

ये खबर भी पढ़ें…
महानदी की झाड़ियों में फंसे मिले दो शव, पहचान नहीं; गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
महानदी की झाड़ियों में फंसे मिले दो शव, पहचान नहीं; गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
रायपुर। शहर से लगे आरंग थाना क्षेत्र के चिखली गांव में महानदी किनारे दो शव मिलने से इलाके में सनसनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस — नवंबर में 21, 28; दिसंबर में 5, 12, 19, 26 और जनवरी में 2, 9 तारीख को।

20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस — नवंबर में 23, 30; दिसंबर में 7, 14, 21, 28 और जनवरी में 4, 11 तारीख को।

दो ट्रेनों का बदलेगा रूट

18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी। वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कांद्रा-सीनी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी और टाटानगर-गम्हरिया सेक्शन को छोड़कर दुर्ग पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस: रायपुर की विशेष अदालत में पेश होने का निर्देश
कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस: रायपुर की विशेष अदालत में पेश होने का निर्देश
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित करीब 540 करोड़ रुपए के कथित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे के इस फैसले से त्योहारी सीजन, क्रिसमस, नए साल और जनवरी की छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति पहले जांचना जरूरी होगा। टिकट बुक करने या यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख और परिचालन स्थिति जरूर देख लें।