बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS अधिकारी रतन लाल डांगी से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस विभाग ने जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव भेजा है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि DGP ने गृह सचिव को प्रस्ताव भेजकर IPS दीपांशु काबरा को नया जांच अधिकारी और IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाए जाने की जानकारी दी है।

यह मामला पुलिस विभाग में पदस्थ एक SI की पत्नी की शिकायत से जुड़ा है। महिला ने आरोप लगाया था कि IPS रतन लाल डांगी पिछले करीब सात वर्षों से उसका कथित रूप से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता ने 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
दिव्यांग सहायता योजना से संकट की घड़ी में मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटीं रोशनी
दिव्यांग सहायता योजना से संकट की घड़ी में मिला संबल, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटीं रोशनी
रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ जीवन में अचानक आई कठिन परिस्थितियों के बीच शासन से मिली आर्थिक सहायता ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राथमिक जांच पर उठाए थे सवाल

मामले में पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर प्राथमिक जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। उसका आरोप था कि जांच के दौरान उसका पक्ष ठीक से नहीं सुना गया और आरोपी अधिकारी को बचाने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच के लिए जांच अधिकारी बदलने की मांग करते हुए महिला IAS अधिकारी से जांच कराने का अनुरोध भी किया था।

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग से जांच की स्थिति और अब तक की कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में विभाग ने जांच अधिकारी बदलने के प्रस्ताव की जानकारी अदालत को दी है।

पद से हटाने के बाद किया गया था निलंबित

यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद IPS रतन लाल डांगी को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। हालांकि, रतन लाल डांगी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं, जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव
बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं, जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव
रायपुर. 1 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सेवा संकल्प अभियान के तहत आज लोरमी में आंगन मिलन उत्सव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता के अधिवक्ता अभिषेक पांडेय के मुताबिक, मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी।