रायपुर। तेज बारिश के बावजूद रायपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। राज्य सरकार ने एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रतिमाह करने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। इसके बावजूद जूनियर डॉक्टरों ने आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया।

डॉक्टरों का कहना है कि उनकी 17 सूत्री मांगों में से शासन ने केवल एक मांग पूरी की है। शेष मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने के कारण आंदोलन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के नशे में अधिकारी से अभद्रता पड़ी भारी, सोनपुरी स्कूल का सहायक शिक्षक सस्पेंड
शराब के नशे में अधिकारी से अभद्रता पड़ी भारी, सोनपुरी स्कूल का सहायक शिक्षक सस्पेंड
बिलासपुर। सरकारी स्कूल से लंबे समय तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहना और नशे की हालत में शिक्षा विभाग के अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हड़ताल का असर डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल की ओपीडी सेवाओं पर भी दिखाई दिया। कई विभागों में डॉक्टरों की कुर्सियां खाली रहीं और सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या कम रही। एसोसिएशन के मुताबिक फिलहाल केवल ओपीडी का सांकेतिक बहिष्कार किया जा रहा है।

जूनियर डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी बाकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 28 सितंबर से आपातकालीन सेवाओं समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बहिष्कार किया जाएगा। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि सभी मांगों के समाधान के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी
अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी
रायपुर 27 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम लामकन्हार स्थित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.