मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक विशेष एपिसोड में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले से जुड़े कई अहम किस्से सामने आए। शो में विशेष सरकारी अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम ने अजमल कसाब की गिरफ्तारी और मुकदमे के दौरान उसके बयानों से जुड़ी बातें साझा कीं।

निकम ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद कसाब ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश की थी। उसने दावा किया था कि उसे 26/11 हमले के दौरान नहीं, बल्कि 6 नवंबर को जुहू चौपाटी से गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही उसने मुंबई आने की वजह बताते हुए कहा था कि वह हिंदी फिल्मों का प्रशंसक था और अमिताभ बच्चन से मिलने आया था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बैठकों का दौर: सुखदेव भगत की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक आज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बैठकों का दौर: सुखदेव भगत की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक आज
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत रविवार को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निकम ने बताया कि जब उन्होंने यह बात अमिताभ बच्चन को बताई तो अभिनेता ने मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में प्रतिक्रिया दी। अमिताभ ने कहा कि अगर कसाब उनके घर आया होता तो वह वहां से वापस नहीं जाता और वहीं उसे गोली मार दी जाती।

निकम के मुताबिक, कसाब ने मुकदमे के दौरान खुद को नाबालिग बताने का दावा भी किया था। उसकी उम्र तय करने के लिए बोन-डेंसिटी समेत कई जांच कराई गईं। उसने अदालत में यह भी दावा किया था कि उसे जहर दिया जा रहा है, जबकि जिस पदार्थ को वह जहर बता रहा था, उसकी जांच में वह चावल का पाउडर निकला।

निकम ने यह भी बताया कि मौत की सजा सुनाए जाने के बाद हाईकोर्ट की कार्यवाही के दौरान कसाब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। इसी दौरान उसने कैमरे की ओर थूका था।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर से बस्तर तक पानी का कहर: पुल डूबे, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; 12 लोग बहे, 3 की मौत
रायपुर से बस्तर तक पानी का कहर: पुल डूबे, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; 12 लोग बहे, 3 की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से जारी बारिश का दौर फिलहाल थम गया है, लेकिन लगातार बारिश के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस खास एपिसोड में अभिनेता राजकुमार राव और वामिका गब्बी भी उज्ज्वल निकम के साथ शामिल हुए थे। तीनों अपनी फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे।