रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी की पहचान 34 वर्षीय भुनेश्वर साहू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बालोद जिले का रहने वाला है और डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहता था। शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक को हत्या की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में दो नेताओं का वॉट्सऐप हैक: सांसद फूलो देवी नेताम से 65 हजार, विधायक मरकाम के नाम पर 76 हजार मांगे
छत्तीसगढ़ में दो नेताओं का वॉट्सऐप हैक: सांसद फूलो देवी नेताम से 65 हजार, विधायक मरकाम के नाम पर 76 हजार मांगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और पाली-तानाखार विधायक व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद भुनेश्वर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने दोनों बच्चों आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर भी हमला किया। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से कई वार किए।

सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची माना थाना पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में पाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह, वारदात का क्रम और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में खूनी खेल: दो गुटों में जमकर मारपीट, चाकू लगने से युवक की मौत
बिलासपुर में खूनी खेल: दो गुटों में जमकर मारपीट, चाकू लगने से युवक की मौत
बिलासपुर। रविवार रात शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.