नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ग्राहकों के लिए रेंज सबसे अहम पहलुओं में से एक होती है। ऐसे में एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करने वाला Simple Energy Ultra खास आकर्षण बनता है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबी रेंज के साथ दमदार प्रदर्शन और कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं इसकी बैटरी, मोटर, रेंज, फीचर्स और कीमत के बारे में।

6.5kWh की डुअल बैटरी, 400 KM तक रेंज

Simple Ultra में 6.5kWh की लिथियम-आयन डुअल बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी IDC मानकों के तहत एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें 8.8kW की अधिकतम पावर वाली परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलती है, जो 72Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानिए क्या खाने से होगा फायदे
वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानिए क्या खाने से होगा फायदे
ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। संतुलित और पौष्टिक आहार को स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा माना जाता है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परफॉर्मेंस की बात करें तो स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह महज 2.77 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें Eco X, Eco, Ride, Air, Sonic और Sonic X समेत छह राइडिंग मोड दिए गए हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Simple Ultra में ट्यूब्यूलर स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे प्रोग्रेसिव सस्पेंशन मिलता है।

ब्रेकिंग के लिए आगे 200mm और पीछे 190mm की डिस्क ब्रेक दी गई हैं। इसके अलावा पीछे कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है। स्कूटर में ट्यूबलेस अलॉय व्हील दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
निसान टेकटन का आएगा 7-सीटर अवतार, पहली बार टेस्टिंग में दिखी नई SUV
निसान टेकटन का आएगा 7-सीटर अवतार, पहली बार टेस्टिंग में दिखी नई SUV
नई दिल्ली। निसान भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी टेकटन का सात-सीटर वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 इंच की टचस्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Simple Ultra में 7 इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टवॉच ऐप सपोर्ट, Google Maps और OTA अपडेट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। स्कूटर में 32GB स्टोरेज और 2GB RAM भी मिलती है।

सुरक्षा के लिए इसमें चार-स्तरीय ट्रैक्शन कंट्रोल, फॉल डिटेक्शन और रिवर्स मोड दिया गया है। इसके अलावा अंडर-सीट स्टोरेज में लाइट और LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी मिलती हैं।

2.35 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

Simple Energy Ultra की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.35 लाख रुपये बताई गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 2.45 लाख रुपये तक जाती है। 400 किलोमीटर तक की दावा की गई IDC रेंज, 115 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड और आधुनिक फीचर्स के चलते यह लंबी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाशने वाले ग्राहकों के लिए एक विकल्प है।

ये खबर भी पढ़ें…
Vivo का नया धमाका! S2 FE में मिल सकती है 10,000mAh बैटरी, जानें फीचर्स और लॉन्च डेट
Vivo का नया धमाका! S2 FE में मिल सकती है 10,000mAh बैटरी, जानें फीचर्स और लॉन्च डेट
Vivo S2 FE Launch Date: वीवो अपनी S-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.